पौड़ी गढ़वाल : भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 अगस्त को अवकाश घोषित। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2025 को जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार 12 अगस्त 2025 को जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने एवं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे नदियों/नालों/गधेरों में जल प्रवाह तेज़ होने की संभावना है। जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वाति एस भदौरिया ने जनपद में संभावित मौसम की स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र, जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन