देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया गया। मुख्यमंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा सहयोग प्रशंसनीय है। इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया देहरादून से अर्चना शुक्ला, बिभूति भूषण राउत व मनोहर सिंह उपस्थित थे ।

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना