देहरादून : श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के आव्हान पर बीकेटीसी अधिकारी-कर्मचारी 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलायेंगे। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है हर घर तिरंगा की मुहिम में देश के सभी नागरिकों को भागीदार होना है, साथ ही अच्छा नागरिक बनने का भी इस अवसर पर संकल्प लेना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के दूरदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेशभर में आगे बढ़ाया है।
कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। माँ भारती पर गर्व करता यह पावन अभियान हमे स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और स्वराज के भाव से जोड़ता है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति भी इस अभियान में भागीदार बनकर राष्ट्र ध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट करेगी । इस क्रम में श्री बद्रीनाथ धाम , श्री केदारनाथ धाम , ज्योतिर्मठ और ऊखीमठ में तिरंगा फहराया जाएगा। समिति से जुड़े मंदिर समूह में भी तिरंगा फहराया जाएगा।
वही बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम सहित सभी कार्यालयों/ उप कार्यालयों/ विश्राम गृहों / संस्कृत विद्यालयों/ महाविद्यालयों में यथा समय शुक्रवार 15 अगस्त प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण होगा जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालयों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन