देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य पुलिस सेवा के सजग अधिकारी सुरजीत सिंह पंवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में 2024 के सापेक्ष प्रमोशन के साथ नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह नियुक्ति गृह मंत्रालय, भारत सरकार की 30 जुलाई 2025 की अधिसूचना (संदर्भ संख्याः F.NO. I-14011/24/2025-IPS-I(E)-(11)) द्वारा की गई है। नए अफसर को IPS कैडर में शामिल होते ही एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा, जो कि भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के अनुरूप है। इस दौरान वह 10 मई 2011 के संशोधन (उपनियम-5(4)) के तहत इंडक्शन प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन