गोपेश्वर (चमोली)। चौकी प्रभारी मंडल विपिन त्यागी ने जानकारी दी कि ग्राम सगर स्थित पुल के पास एक कुत्ता अचानक नाले में गिरकर तेज़ बहाव में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में नंदप्रयाग गवाई निवासी अभिषेक कंडरी व सगर निवासी नीरज नेगी तेज़ बहाव के बीच नाले में फंस गए और स्वयं गंभीर खतरे में आ गए।
सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस और फायर सर्विस गोपेश्वर की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। टीम ने पूरी योजना के साथ साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते की गई यह कार्रवाई एक बड़ी अनहोनी को टालने में सफल रही।

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना