देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सदैव पूर्व सैनिकों एवं सैनिक कल्याण विभाग से जुड़े कार्मिकों के हितों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ब्लॉक प्रतिनिधियों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ कार्य के प्रति और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु लगातार सार्थक कदम उठा रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन