उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में बनी झील से आखिरकार शनिवार को सुरक्षित तरीके से पानी की निकासी कर ली गई। प्रशासन और राहत-बचाव एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से यह बड़ी सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, झील से पानी बाहर निकालने के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम, सिंचाई विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार जुटी रहीं। विशेषज्ञों ने नदी के समानांतर एक अस्थायी नहर तैयार की, जिसके ज़रिए झील का पानी सुरक्षित ढंग से चैनलाइज किया गया। करीब 30 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम दिया। कठिन परिस्थितियों और जोखिम के बावजूद शनिवार को पानी की निकासी सफलतापूर्वक पूरी की गई। अधिकारियों का कहना है कि झील से पानी निकल जाने के बाद अब संभावित खतरे टल गए हैं और क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन