रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंच केदारों में से एक मदमहेश्वर धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को आज बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग जिले में गोंडार के पास हुए भूस्खलन के कारण मदमहेश्वर धाम जाने वाला पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते लगभग 200 यात्री मार्ग के आगे फंस गए। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर विशाल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, आज 17 अगस्त 2025 को गोंडार गांव के पास अचानक भूस्खलन होने से मदमहेश्वर यात्रा का महत्वपूर्ण पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्रा पर निकले लगभग 200 श्रद्धालु फंस गए, जिससे उनके बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में SDRF की टीम त्वरित कार्रवाई हेतु घटनास्थल पर रवाना हुई। SDRF की अनुभवी टीम ने बिना किसी विलंब के मौके पर पहुंचकर जिला आपदा प्रतिवादन बल (DDRF) की टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। संयुक्त टीमों द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत अब तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित रूप से पार कराया जा चुका है। SDRF जवान जान जोखिम में डालकर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शेष फंसे यात्रियों को निकालने का कार्य निरंतर और युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा चुका है तथा शेष यात्रियों को निकालने का कार्य निरंतर जारी है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में SDRF टीम मौके पर सतत रूप से तैनात है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।


More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन