गैरसैंण : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज भराड़ीसैंण, गैरसैंण में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने गैरसैंण में पूर्व सैनिकों की सुविधा हेतु सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के हितों एवं सुविधाओं के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राज्यमंत्री राम चंद्र गौड़, कैप्टन प्रेम सिंह, कै. नंदन सिंह, अमन सिंह, सूबेदार महिपाल सिंह, पृथ्वी सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह नेगी सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना