भराड़ीसैंण : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज भराड़ीसैंण में भीमताल विधायक राम सिंह केड़ा के नेतृत्व में भीमताल क्षेत्र के स्थानीय लोगों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान ज्योलीकोट सिंचाई खंड (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) के अंतर्गत निर्मित एल बानना मोटर मार्ग के निर्माण की शेष 40 प्रतिशत धनराशि का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग रखी। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल की समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद यूआरआरडीए के मुख्य अभियंता को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने और भुगतान की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक भीमताल राम सिंह केड़ा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना