हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि वर्तमान में टिहरी जलाशय में जल अंतप्रवाह (water inflow) अत्यधिक बना हुआ है, जिसके कारण जलाशय का स्तर लगातार निर्धारित दर के सापेक्ष तेजी से बढ़ रहा है। तदक्रम में टी.एच.डी.सी. द्वारा टिहरी जलाशय के जलस्तर को कम किये जाने हेतु आज दिनांक 20 अगस्त, 2025 को सायं 4:30 बजे टिहरी कॉम्पलेक्स से 1000 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जाना है, जिससे downstream में जलस्तर में 30 से.मी. तक बढ़ने की आशंका व्यक्त की गयी है। उन्होंने जल स्तर बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जनता से नदी किनारे न जाने एवं निर्धारित स्थानों पर ही सुरक्षात्मक तरीके से स्नान करने की अपील की। उन्होंने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

More Stories
आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की करें रक्षा
पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
पंतनगर विश्वविद्यालय हरित क्रांति का गौरव, विकसित भारत का आधार बनेगा कृषि क्षेत्र – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान