गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को भराडीसैण में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। चंद्र सिंह नेगी की दुकान में चाय का आनंद भी लिया।
बुधवार को उत्तराखंड विधान सभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री धामी भराड़ीसैण में ही रूके। गुरूवार को उनहोंने प्रातः काल भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार की ओर से संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन