- मुख्यमंत्री के निर्देश पर टिहरी प्रशासन की सख्ती : अवैध निर्माण सील
- प्राकृतिक जलस्रोतों के किनारे निर्माण पर रोक, टिहरी में हुई कड़ी कार्रवाई
- जान–माल की सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध निर्माणों पर लगी रोक
- मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर टिहरी में अवैध निर्माण पर शिकंजा
टिहरी : उत्तराखंड में नदी–नालों एवं प्राकृतिक जलस्रोतों के किनारे अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा विकासखण्ड नरेंद्रनगर स्थित तपोवन में 04 निर्माणों को सील किया गया। सील किए गए निर्माण कार्य में वरुण कुमार बांगा, आरती पंवार, दुर्गेश, जंयत कुमार मलिक के निर्माण शामिल है। ये सभी निर्माण कार्य नाले के किनारे किए जा रहे थे, जिससे भविष्य में भारी जान–माल की हानि की संभावना को देखते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी टिहरी ने कहा कि आपदा के दृष्टिगत आगे भी जिला प्रशासन द्वारा ऐसी कार्यवाही सतत रूप से की जाती रहेगी। इस कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, रघुवीर सिंह, उमंग नौटियाल, सुपरवाइजर, पी.आर.डी. गार्ड एवं पुलिस बल मौजूद रहे।


More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन