गोपेश्वर (चमोली)। एसबीआई आर-सेटी गोपेश्वर की ओर से स्वयं समूह की महिलाओं का छह दिसवीय एफएलसीआरपी प्रशिक्षण संपन्न हो गया है।
च्मोली जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर आर-सेटी के निदेशक मनोहर असवाल ने बताया कि इस छह दिवसीय प्रशिक्षण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं गांवों में अन्य महिलाओं को बैंक संबंधी जानकारी के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर महिलाओं को योजनाओं के लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में विभिन्न विकास खंडों की 31 महिलाओं को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। जिन्हे एफएलसीआरपी कहा जाएगा। यह प्रशिक्षण चमोली जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह द्वारा दी गई। उन्होंने महिलाओ को एसएचजी के बारें में जानकारी देते हुए आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की जानकारी भी महिलाओं के साथ साझा की। इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनआरएलएम के संजय पुरोहित, कोर्स कोआर्डिनेटर देवेंद्र सिंह राणा, सहायक चंद्रमोहन सिंह नेगी, पंकज खाती, साहिल रावत आदि मौजूद रहे।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन