देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के अंतर्गत होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 14 विज्ञापनों के अंतर्गत आने वाली परीक्षाओं की तिथियां घोषित की हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, वन दरोगा पद के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगी। वहीं सहायक लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी एवं अन्य पदों के लिए परीक्षा 17 नवंबर 2025 से होगी। सहायक अध्यापक (LT) की परीक्षा 18 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी।
वाहन चालक भर्ती परीक्षा 22 फरवरी 2026 से और सहायक लेखाकार की परीक्षा 29 मार्च 2026 से होगी। सामान्य ग्रुप ‘सी’ स्तर की परीक्षा 10 मई 2026 से तथा आईटीआई इंस्ट्रक्टर/डिजाइनर परीक्षा 31 मई 2026 से प्रारंभ होगी।
आयोग के अनुसार, विज्ञान एवं स्नातक स्तर की अहर्ता वाली परीक्षाएं क्रमशः 7 जून और 21 जून 2026 से प्रस्तावित हैं, जबकि टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 30 जून 2026 से होगी।
आयोग ने स्पष्ट किया कि विज्ञापनों के तहत अंतिम चयन हेतु परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रमानुसार कराई जाएंगी, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों में आवश्यकतानुसार बदलाव भी संभव है।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन