रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में विदेशी महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने होटल में पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
गंगनहर पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की देहरादून रोड स्थित एक होटल में महिला से बलात्कार की घटना हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने अपने आप को अफगानिस्तान की निवासी बताया और एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके द्वारा उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया गया है। महिला के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी ने पूछताछ में अपने आप को हींग कारोबारी बताया और उसके पास अफगानिस्तान एवं तुर्की देश की नागरिकता है। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है और महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
वहीं हरिद्वार से आई फॉरेंसिक टीम ने होटल पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और जल्द मुकदमा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों बिजनेस वीजा पर दिल्ली आए थे, जहां से वह ड्राई फ्रूट्स की डीलिंग के लिए होटल आये थे। जहां यह घटना हो गयी।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन