कोटद्वार । नवयुग सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढाक कोटद्वार में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 की थीम शांतिपूर्ण और समावेषी समाजों के संवर्धन के लिए खेल के तहत विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं व षिक्षकों नेें खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खेल-प्रतियोगिताओं की शुरूआत प्रधानाचार्या नीलम नेगी द्वारा रिबन काट कर की। खेल प्रतियोगिताओं के प्रारम्भ में प्रधानाचार्या द्वारा छात्र-छात्राओं को खेलों का जीवन में महत्व, अनुशासन, शारीरिक, सामाजिक व मानसिक विकास के बारे में जानकारी दी।
प्रधानाचार्या द्वारा खेलों में कैरियर व भारत के राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर खेलों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। खेल प्रतियोगिताओं का संयोजन खेल संयोजक व्यायाम शिक्षिका प्रतिमा द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में इनडोर व आउटडोर खेलों का आयोजन नवयुग के प्रागंण में किया गया। छात्र-छात्राओं ने रस्साकस्सी, क्रिकेट, बॉलीबॉल, बॉंस्केट बॉल, ताई काण्डो , कबड्डी, शतरंज, कैरम, लूडो आदि खेलों में भाग लिया। खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों व खेलों में विद्यालय की प्रशासक अर्पिता नेगी ने भी सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं सहित समस्त शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन