देहरादून : अपर जिलाधिकारी (प्र.) जयभारत सिंह रिंग रोड रायपुर से गुजर रहे थे उनकी दृष्टि एक बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ी महिला पर गई, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने आपदा कन्ट्रोरूम पर सूचना देते हुए तत्काल महिला को सहायता पंहुचाने के निर्देश दिए। इस पर जिला आपदा कंट्रोलरूम, देहरादून से टीम भेजी गई जिसमें 01 होमगार्ड एवं 02 महिला कर्मचारी के साथ ही चीता पुलिस भी मौके पर गई। टीम द्वारा सर्वप्रथम महिला को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया एवं उनकी बेटी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि मेरी माता जी का नाम सरिता भट्ट, पत्नी स्वर्गीय विमल कुमार भट्ट, गढ़वाली कॉलोनी की निवासी हैं, जिनकी उम्र 48 वर्ष है तथा पिता की मृत्यु के बाद माता मानसिकरूप से असवस्थ चल रही हैं, जिस कारण वह कई बार घर का रास्ता भूल और भटक जाती हैं। उन्होंने माता को सकुशल घर पंहुचाने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

More Stories
नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग के कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा – डीएम गौरव कुमार
औली विंटर कार्निवल : बर्फीली ढलानों पर पहली बार दिखेगा संस्कृति का संगम
परिवार रजिस्टरों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं