पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के गिरसा ग्राम पंचायत के हणज तोक के भू-स्खलन प्रभावित 12 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।
ग्रामसभा गिरसा के हणज तोक में शनिवार रात्रि को हुए भू-स्खलन यहां निवास करने वाले परिवारों को खतरा उत्पन्न हो गया था। भू-स्खलन के कारण 3 गोशालाएं भी ध्वस्त हो गई थी। इसमें 5 मवेशी घायल तथा 10 बकरियां लापता हो गई थी। इनकी खोजबीन जारी है। सोमवार को उप जिलाधिकारी अबरार अहमद ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। भू-स्खलन से प्रभावित लोगों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। भू-स्खलन के कारण प्रभावित हुए 12 परिवारों में से 4 अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए है जबकि 8 को प्राथमिक विद्यालय हण्ज में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रभावितों को प्रशासन द्वारा राशन किट वितरित किए गए हैं। प्रधान रोहित चौहान और पूर्व प्रधान अनूप प्रकाश चौहान ने उपजिलाधिकारी से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार किशोर रौतेला, राजस्व उपनिरीक्षक पूजा शाह, ग्राम प्रधान रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।

More Stories
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा