गोपेश्वर (चमोली)। सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के चलते दशोली विकास खंड के ईराणी गांव की एक बीमार महिला को डंडी के सहारे ग्रामीणों ने 12 किमी कंधे पर लादकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचा।
एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधा इतनी बदहाल बनी हुई है कि सब भगवान भरोसे चल रहा है वहीं उपर से प्रकृति का प्रकोप इतना भारी है कि लगातार हो रही बारिश से सड़कें जहां-तहां बंद पड़ी है। ऐसे हालातों में यदि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई बीमार पड़ जाए तो परिजनों पर क्या गुजरती होगी इसका अंदाजा लगाया जाना मुश्किल भरा है। ऐसे हालात मंगलवार को देखने को मिले जब ईराणी की 32 वर्षीय रामेश्वरी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। गांव में समुचित स्वास्थ्य सुविधा न होने और सड़क मार्ग अवरूद्ध होने से ग्रामीणों ने उसे डंडी के सहारे 12 किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक लाए जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्व प्रधान मोहन नेगी ने कहा कि भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के कारण बीमार को डंडी के सहारे ग्रामीणों ने मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया जहां से उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

More Stories
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री