देहरादून : प्रदेश की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इस वर्ष 13 महिलाओं का चयन किया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन महिलाओं को 4 सितंबर को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही राज्य भर से 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सीमित संसाधनों में भी जिस तरह समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं, वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की असली मिसाल ये आंगनबाड़ी बहनें हैं और उन्हें उनका सही सम्मान मिलना चाहिए। सरकार इन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी और समितियों का गठन
मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, आने वाले महीनों में हजारों पदों पर की जाएगी भर्ती
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम