गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की तीन बीमार महिलाओं को हेलीकाप्टर से हायर सेंटर जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि गुरूवार को गोपेश्वर से एक बीमार लड़की, रूईसाण से एक गर्भवती तथा एक बीमार महिला समेत तीन महिलाओं को सड़क मार्ग खराब होने के कारण हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट हॉस्पिटल भेजा गया। उन्होंने कहा कि बीमार महिलाओं की हालत सुधारने के लिए किसी तरह का जोखिम न लेते हुए तीनों को हेली से हायर सेंटर रेफर किया गया है। कहा कि महिलाओं को सुरक्षित बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। परिजनों ने जिला प्रशासन की इस तरह की पहल पर आभार जताते हुए कहा कि इससे स़ड़क अवरूद्ध होने की दशा में अब हायर सेंटर समय पर उचित उपचार मिल सकेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल