गोपेश्वर (चमोली)। भारी बारिश के कारण राजकीय इंटर कालेज मैठाणा का प्रागंण भू-स्खलन की चपेट में आ गया है। दरअसल भारी बारिश के कारण जीआईसी मैठाणा का प्रांगण तथा आम रास्ता भू-स्खलन की चपेट में आ गया है। इसके चलते विद्यालय के तमाम गतिविधियां प्रभावित होने के साथ ही छात्र-छात्राओं की आवाजाही भी संकट में घिर गई है। इससे बच्चों में दहशत घर करने लगी है। जीआईसी मैठाणा में पलेठी, मैठाणा, ठेली, मेड, रोपा, बांजबगड, चलथर तथा पुरसाडी के छात्र अध्ययन करते है। पीटीए कमला रावत तथा एसएमसी अध्यक्ष दर्शन सिंह फर्स्वाण ने आपदा के कारण खतरे की जद में आए प्रांगण के ट्रीटमेंट और रास्ते के पुर्ननिर्माण की मांग की है।

More Stories
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री