गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ समेत तमाम मंदिर चंद्रग्रहण के कारण बंद रहे। दरअसल रविवार को दोपहर 12.58 पर चंद्रग्रहण शुरू होते ही बदरीनाथ समेत तमाम मंदिर बंद कर दिए गए। अब सभी मंदिर सोमवार को शुद्धिकरण के बाद दर्शनों के लिए खुल जाएंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि अर्द्धरात्रि को चंद्रग्रहण समाप्त हो रहा है। इसके तहत मंदिर ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः साढे चार बजे दर्शनों को खुल जाएंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल