गोपेश्वर (चमोली)। थराली के तहसील के रंतगांव तथा डुंग्री से दो गंभीर बीमार मरीजों को हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया। दरअसल थराली ब्लॉक के दूरस्थ इलाकों के लिए जाने वाले मार्ग बाधित चल रहे है। इसके चलते बीमार लोगों को हेलीकाप्टर से हायर सेंटर भेजा जा रहा है। इसी क्रम में रंतगांव तथा डुंग्री गांवों के दो बीमारों को हेली से जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया है। थराली के एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से रतगाँव में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री के रूप में राशन किट भी वितरित की गई।उन्होंने बताया कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा जरूरतमंदों तक शीघ्र मदद पहुंचाना प्राथमिकता है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सड़क संपर्क मार्ग से कटे सभी दूरस्थ गाँवों में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव
187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम बोले जनसेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी