देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन लेकर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत ने भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने हर्षिल घाटी के सेब उत्पादक किसानों की समस्याओं को रखते हुए सरकार से 2013 के तर्ज पर सेब की खरीद शीघ्र आरंभ करने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल दूरभाष पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी से वार्ता की और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और शीघ्र ही सीमांत क्षेत्रों के सेब काश्तकारों की फसल की खरीद को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल