देहरादून। सुबह मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कार शोरूम की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में शोरूम के भीतर खड़ी कई कई लग्जरी कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो गईं।
गनीमत यह रही कि घटना के समय शोरूम बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। ट्रक के शोरूम में घुसते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक चालक और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल