गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली के आपदा प्रभावितों की मदद को विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके तहत गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की प्रतिनिधि चंद्रकला तिवारी के नेतृत्व में राशन तथा चैक वितरित किए।
थराली के आपदा प्रभावित की मदद के लिए स्पीकर ने भी पहल की है। इसके तहत आपदा प्रभावित परिवारों को 100 राशन किट एवं 94 परिवारों को 9 लाख 40 हजार रूपये के चेक वितरित किए गए। विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की ओर से कहा गया कि आपदा प्रभावितों की मदद को हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उनका कहना है कि विवदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद पहुंचाना जरूरी है। इसके तहत ही यह कदम उठाया गया है। इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, समन्वयक अधिकारी जसपाल सिंह, नंदू बहुगुणा, गंगा सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान