हरिद्वार : हरिद्वार के रोडवेज बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस की एक टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी। जैसे ही वे रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंचे, बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में हरिद्वार पुलिस जुट गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल