गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग में कार्यरत प्रवक्ता राम लाल आर्य को उनके विशिष्ठ कार्यों के लिए ग्लोबल एजुकेशन आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है।
प्रवक्ता राम लाल आर्य के 30 सालों के सेवाकाल में उत्कृष्ट परीक्षाफल, पर्यावरण, विद्यालय में प्रतिवर्ष निर्धन एवं असहाय छात्रों को आर्थिक सहायता, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना, एनसीसी के माध्यम से एक अच्छा नागरिक का निर्माण करने के लिए प्रेरित करना, एनसीसी कैडेट को देश सेवा के लिए प्रेरित करने को लेकर मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2025 का ग्लोबल एजुकेशन आइकॉन अवार्ड से फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित समारोह में नवाजा गया है। उन्होंने इस अवार्ड के लिए अपने परिजनों, मित्रों के सहयोग के लिए आभार जताया है।


More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग