देहरादून : भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने आखिरकार अपनी नई प्रदेश पदाधिकारी टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी सूची में संगठन के विभिन्न मोर्चों, विभागों और पदों पर कुल 42 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गयी है। पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष तथा अन्य मोर्चो मे भी नियुक्ति की गयी है। इस बार की टीम में संतुलन साधने की कोशिश दिखाई देती है। पार्टी ने गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों से नेताओं को बराबरी का प्रतिनिधित्व देने के साथ ही महिला और युवा चेहरों को भी आगे लाया है।


More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग