नंदानगर : उत्तराखंड के चमोली ज़िले में नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. इस घटना में पाँच लोग लापता हैं और कई घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं. यह घटना बुधवार की देर रात करीब 1 बजे फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर हुई.
नंदानगर में, मलबे की चपेट में आने से फाली कुंतरी के कम से कम छह भवन पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. इसमें पाँच लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. धुर्मा गाँव में भी 4-5 घरों को नुकसान पहुँचा है, लेकिन वहाँ किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मोक्ष नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए रवाना हो चुकी हैं. मेडिकल टीमें और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई हैं.

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल