कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में पहाड़ी से गिरकर एक चार वर्षीय हथनी की मौत हो गई. सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर दफना दिया.
कोटद्वार रेंज के रेंज अधिकारी विपिन जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज कोटद्वार रेंज के मैती काटल ग्रामीण क्षेत्र में पहाड़ी से गिर कर एक हथनी की मौत की सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गयी. बताया गया कि हथनी झुंड के साथ से पहाड़ी से नीचे गिर गयी जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गयी. सूचना मिलते ही वन कर्मियों को मौके पर भेज कर हथनी के शव को कब्जे में ले कर पशुचिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार, डॉ कुमार सुबोध रंजन के द्वारा पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया. पशुचिकित्साधिकारी कलालघाटी डॉ कुमार रंजन के मुताबिक हथनी का शव एक दिन पुराना था, हथनी की मौत पहाड़ी से गिरने से हुई.

More Stories
नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग