कोटद्वार : राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में सात वर्षीय उजेर की मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला कि उजेर की मौत किसी आपराधिक कारण से नहीं बल्कि हादसे के चलते हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उजेर पुत्र अमीन अहमद निवासी ग्रास्टनगंज कोटद्वार सुबह खोह नदी में नहाने गया था। इसी दौरान ऊपर से अचानक पत्थर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन तुरंत उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि जांच में कोई संदिग्ध या आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना