देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे |

More Stories
नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग