टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में समान नागरिक संहिता के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी ईओ से नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत समान नागरिक संहिता के अन्तर्गत जिन नागरिकों का विवाह 26 मार्च, 2010 के बाद हुआ है, उनका वार्ड वार लिस्टिंग एवं पंजीकरण की जानकारी लेते हुए एक सप्ताह के अन्दर शतप्र्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार एडीपीआरओ को सभी एडीओ पंचायत के साथ वीसी कर ग्राम पंचायत वार शीघ्र लिस्टिंग एवं पंजीकरण करवाने के निर्देश दिये गये। सभी एसडीएम को उक्त कार्यों की मॉनिटरिंग करने, बीडीओ को अनुश्रवण करने को कहा गया। बैठक में एडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, अभियोजन अधिकारी सीमा रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान