कोटद्वार : ऑटो और ई-रिक्शा के कारण लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की लगातार शिकायतें मिलने के बाद अब परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। एक तरह कोर्ट के आदेश के बाद सभी जगह राष्ट्रीय राजमार्ग से ई-रिक्शा का संचालन बंद करते हुए कोटद्वार में भी लालबत्ती चौक से कौड़ियां और झंडाचौक से सिद्धबली मंदिर रूट पर ई-रिक्शा को कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बंद कर दिया गया है, हालांकि अन्य सभी रूट पर ई-रिक्शा पहले की तरह ही संचालित होंगे। इन ई-रिक्शा वाहनों की स्पीड कम होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन जाम लगता था, जिस कारण ये फैसला लिया गया है। वही ऑटो में तीन सवारी से ज्यादा बैठाने पर पिछले तीन दिन में कई ऑटो के चालान किए गए है, परिवहन विभाग की ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी