चमोली : चमोली में त्योहारी सीजन के चलते खाद्य संरक्षा प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं की सुरक्षा को देते हुए लगातार दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य संरक्षा प्रशासन की टीम ने विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार के नेतृत्व में चमोली बाजार का निरीक्षण किया।
सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अमिताभ जोशी ने बताया कि चमोली बाजार में निरीक्षण के दौरान एक व्यापारी के पास लाइसेंस न पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। साथ व्यापारी को शीघ्र लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान टीम की ओर से बाजार में मिठाई की दुकानों के साथ अन्य खाद्य सामग्री का विपणन करने वाली दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम की ओर से व्यापारियों को गुणवत्ता युक्त सामग्री के विपणन और कालातीत हो चुकी सामग्री का निस्तारण आवश्यक रुप से करने के निर्देश दिए गए। इस मौके खाद्या सुरक्षा सहायक गजेंद्र सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तेजपाल रावत मौजूद थे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान