गोपेश्वर (चमोली)। एआईसीसी के निर्वाचन अधिकारी मोहित सिंह ने कहा कि चमोली जिले को जल्द युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष मिलेगा। कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की चुनाव के नियुक्त डीआरओ मोहित सिंह ने कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की। जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीआरओ मोहित सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिला, विधानसभा, ब्लाक संगठन के चुनाव के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए समयबद्ध कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक संख्या में सदस्यता अभियान के जरिए युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए अधिकाधिक युवाओं को पार्टी में शामिल करने प्रक्रिया में सभी को भागीदार बनना होगा।
इस अवसर कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, यूथ जिला उपाध्यक्ष सचिन गड़िया, मुकुल बिष्ट, किशन बर्त्वाल, मोहन पहाड़ी, अतुल राणा, सुमित आर्य, प्रियांशु रावत, रोहन, विवेक, सौरभ, रोहन राणा, भानु प्रताप, हिमांशु राणा, सौरभ राणा आदि मौजूद रहे।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग