गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस ने 170 ग्राम चरस के साथ आरोपित को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने रात के अंधेरे में एक चरस तस्कर को धर दबोचा। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नंदप्रयाग चौकी प्रभारी पूनम खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नंदप्रयाग जंगलात बैरियर के पास नाकेबंदी की हुई थी। रात के अंधेरे में पुलिस की पैनी नजर के चलते थराली के रूईसाण गांव निवासी कैलाश राम को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस ने जब उसे रोका तो वह घबरा गया। उसकी गहन तलाशी में, उसके बैग के अंदर छिपाकर रखी गई 170 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मामले में अभियुक्त के विरूद्ध चमोली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील