देहरादून : केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चंपावत जनपद के बनबसा क्षेत्र में एकीकृत जांच चौकी (Integrated Check Post) के निर्माण के लिए वन भूमि विचलन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 की धारा 2 के अंतर्गत दी गई है। इस परियोजना के लिए कुल 34.00 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि को भूमि बंदरगाह प्राधिकरण, भारत (Land Port Authority of India) के पक्ष में विचलित किया गया है। यह भूमि तराई पूर्व वन प्रभाग, हल्द्वानी के अंतर्गत चैनी कम्पार्टमेंट-14, बनबसा, पूर्णागिरी (टनकपुर) तहसील, जिला चंपावत में स्थित है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील