गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस के जितेन्द्र कुमार ने ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में दम दिखाया। बॉडी बिल्डिंग में सिल्वर जीतकर उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया। एसपी सर्वेश पंवार ने जितेंद्र को सम्मानित किया। हरियाणा के करनाल में आयोजित 74वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर। प्रतियोगिता में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ने अपनी शानदार फिज़िक का प्रदर्शन करते हुए देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया। कठोर मेहनत और समर्पण के चलते जितेंद्र कुमार ने 70 किग्रा वर्ग बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने जितेंद्र कुमार की शानदार उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र कुमार ने साबित कर दिया है कि पुलिस के जवान ड्यूटी के साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह जितेंद्र का शानदार प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत भी है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन