गोपेश्वर (चमोली)। उच्च हिमालय में स्थित रूद्रनाथ भगवान के दर्शनों से फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अभिभूत हो उठी। इस दौरान उन्होंने सरस्वती कुंड के भी दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया।
दरअसल प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री सारा खान भी इस बार रूद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के समारोह में भाग लेने के लिए गुरूवार को रूद्रनाथ मंदिर पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने रूद्रनाथ भगवान के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया। भगवान के दर्शनों के उपरांत वह मंदिर से बाहर आई तो आसपास के रमणीक स्थानों देखकर वह अभिभूत हो उठी। बुधवार को फिल्म अभिनेत्री ल्वींठी बुग्याल के प्रवास पर रही। वह हेली से गोपेश्वर आई थी और यहां से गंगोल गांव होते हुए रूद्रनाथ की पैदल यात्रा पर निकल पड़ी। गांव के युवकों ने उन्हें पहचाना तो अभिनेत्री ने ग्रामीणों से बातचीत कर यहां के जीवन संघर्ष में जूझ रहे लोगों को नजदीक से जाना पहचाना।
रूद्रनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के ढाबा चला रहे पूर्व बीडीसी मेंबर देवेंद्र सिंह बिष्ट के ढाबे अभिनेत्री पहुंची तो उन्होंने यहां के पकवान के बारें में जानकारी हासिल की। अभिनेत्री को पहाड़ी पकवान के बारें में जानकारी दी गई। कहा गया कि पहाड़ी भी घी में परोसी जाती है। स्थानीय सब्जी के बारे में भी जानकारी दी गई तो उन्होंने इसका रसास्वादन किया। बताया कि यह इलाका प्रकृति की अनमोल धरोहर से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां आने से उन्हें सुखद अनुभूति हासिल हुई है। इससे वह रोमाचित हुई है।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश