गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के निवर्तमान जिलाधिकारी संदीप तिवारी को मैठाणा में ग्रामीणों ने भावपूर्ण विदाई दी। दरअसल तबादले के बाद तिवारी हल्द्वानी को जा रहे थे कि बदरीनाथ हाइवे पर मैठाणा में ग्रामीणों ने तिवारी के काफिले को रोक दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से लादकर तिवारी को भावपूर्ण विदाई दी। मैठाणा के ग्रामीणों का कहना था कि बतौर जिलाधिकारी उन्होंने जनपद के लोगों के साथ सौहार्द बनाए रखकर आम जनता की समस्याओं का बेहतर ढंग से निस्तारण किया। उन्होंने तिवारी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद के लोगों की समस्याओं का बेहतर ढंग से निवारण होने के चलते उन्होंने जनता का दिल भी जीता है। इस दौरान पेड़वाले गुरूजी धनसिंह घरिया, मुकेश सती, शिव प्रसाद, चंद्रमौलेश्वर, शंशाक राणा, सीमा सती, सोनी देवी, सिद्धि देवी, प्रेरणा देवी समेत तमाम ग्रामीण और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चमोली आरके पांडेय आदि मौजूद रहे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन