नैनीताल : कैंची धाम के किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) आसिफ खान ने बताया कि मृतक की पहचान बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोली जिस बंदूक से चली, वह लाइसेंसी थी।
एसएसआई खान ने बताया कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की है ताकि घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन