हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर में डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्री कृष्णायन देशी गोरक्षा एवं गोलोक धाम सेवा समिति की सौजन्य से चल रहे 50 बेड मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आयुष्मान योजना का शुभारंभ होने से क्षेत्रवासियों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा मधु सिंह, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, सीएमओ आरके सिंह, हार्ट स्पेशलिटी डॉ महेंद्र कुमार, निर्देशक मनोज शर्मा, नीरज, मृदुला वर्मा, स्वामी आत्मानंद जी, स्वामी आलोकानंद जी सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।


More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन