गोपेश्वर (चमोली)। स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना कर खुशहाली की मनौती मांगी। विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंची। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख समृद्धि की मनौती मांगी। बदरीनाथ मंदिर में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर स्पीकर को भगवान बदरीविशाल का अंगवस्त्र एवं प्रसाद भेंट किया गया।

More Stories
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखंड समेत इन 6 राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति
नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर उत्तराखंड कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, 2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उल्लेख