गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्माणाधीन योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जन संस्थान और उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों बैठक लेते हुए जल जीवन मिशन, अमृत योजना और बीसूका के तहत जनपद में पेयजल आपूर्ति को लेकर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन योजना को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को आपदा प्रभावित नंदानगर और थराली विकास खंडों में पेयजल आपूर्ति की स्थाई व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रस्तावित पेयजल योजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांरण के लिए वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, पेयजल निगम के एससी मोहम्मद वसीम अहमद, अधिशासी अभियंता राजेश सिंह, अरुण प्रताप, मुकेश कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन