देहरादून। उत्तराखंड में मौसम आज से करवट ले सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य के कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के भीतर हल्की गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे प्रदेश भर में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने चार और पांच नवंबर को भी राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि “उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।”
डॉ. तोमर ने बताया कि राज्य के पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जना के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 नवंबर के बाद मैदानी इलाकों में धुंध के साथ ठंड का असर और बढ़ेगा।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन