गोपेश्वर (चमोली)। जोशीमठ ब्लॉक के सीमांत गांव नीती घाटी के लिए बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साहित नजर आ रहे है। शीतकाल में बस सेवा सुराईथोटा तक संचालित होगी और ग्रीष्मकाल में नीती घाटी तक पहुंचेगी।
पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि हिमगिरी सेवा की बस नीती घाटी के लिए संचालित हो गई है। शनिवार को यह बस सुराईथोटा तक संचालित हो गई है। ग्रीष्मकाल में यह बस सेवा नीती तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के 46 गांवों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा और ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा होगी।
कहा कि ग्रामीणों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में इससे काफी सुविधा मिल पाएगी। हिमगिरी की बस के सुराईथोटा पहुंचने पर ग्रामीणों ने चालक और परिचालक का फूलमालाओं से स्वागत किया। बताया कि यह बस सेवा जोशीमठ से चलकर 3 बजे सुराईथोटा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह साढे सात बजे जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बुटोला ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र में रौनक लौट आई है। इस दौरा हरेंद्र राणा, लक्ष्मण बुटोला,, नरेंद्र रावत,, दीपक रावत, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त